छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, 4 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट; रायपुर में भी बरसेंगे बादल

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर को कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिले में बारिश और गरज-चमक को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 31 अक्टूबर को आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। एक-दो बार बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे में कई जगहों पर हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा भी हुई। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा।

इन चार जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

कहां कितनी हुई बारिश?
प्रदेश में सबसे अधिक बारिश कुसमी में 28 सेंटीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा चांदो और सामरी में 14 सेंटीमीटर, कुनकुरी में 12 सेंटीमीटर, तमनार और रामानुजगंज में 9 सेंटीमीटर बारिश हुई।

बगभा, कांसाबेल, सन्ना और रायगढ़ में 8 सेंटीमीटर, जबकि बलरामपुर, करतला, दर्री, लैलूंगा, मुकडेगा, छाल, पुसौर, घरघोड़ा और पत्थलगांव में 7 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। कई अन्य स्थानों पर 4 से 6 सेंटीमीटर तक बारिश हुई।

आगामी दो दिनों में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, कुछ स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति बनी रह सकती है।

प्रमुख शहरों का तापमान
० रायपुर: अधिकतम 27.6°C, न्यूनतम 21.1°C
० बिलासपुर: अधिकतम 25.8°C, न्यूनतम 21.8°C
० पेंड्रा रोड: अधिकतम 26.6°C, न्यूनतम 17.8°C
० अंबिकापुर: अधिकतम 24.6°C, न्यूनतम 19.7°C
० जगदलपुर: अधिकतम 30.3°C, न्यूनतम 21.0°C
० राजनांदगांव: अधिकतम 27.0°C, न्यूनतम 21.5°C

Source Link

Related posts

मुख्यमंत्री साय से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री समाधान योजना, बकाया बिल भुगतान के लिए तीन महीने और : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन : 200 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच

Leave a Comment

error: Content is protected !!