ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधानसभा से विधायक किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यूपी के झांसी और ललितपुर के बीच उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उन्हें कमर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। फिलहाल, उनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार किरण देव अपने निजी कार्यक्रम के सिलसिले में बागेश्वर धाम गए थे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वे परिवार के साथ वहां पहुंचे थे और वापसी के दौरान यह हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि झांसी-ललितपुर मार्ग पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई।

हादसे के समय किरण देव जिस वाहन में सवार थे, उसमें उनके साथ PSO थे, वहीं परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में थे। हादसे के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

उनके करीबियों का कहना है कि किरण देव को गंभीर खतरा नहीं है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। फिलहाल हादसे को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।

Source Link

Related posts

रायपुर : मतदाता पुनरीक्षण के दौरान BLO से मारपीट, वीडियो वायरल

सरहिंद रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा : गरीब रथ एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में लगी आग

राजधानी रायपुर में नगद रकम से भरा लिफाफा गुम, खोजने वाले को मिलेगा इनाम

Leave a Comment

error: Content is protected !!