रायपुर

‘जनता को नहीं भटकना पड़े’: जल समस्या पर महापौर का सख्त रुख, टीम गठित करने के निर्देश

sanjari

महापौर मीनल चौबे ने अपने अमले को कड़े निर्देश दिए हैं कि गर्मी में आमजनों की पेयजल की समस्या उन तक नहीं आनी चाहिए।नगर निगम जलबोर्ड एवं जलविभाग अधिकारियों की बैठक ली

मीनल ने  जल विभाग के सभी आवश्यक कार्यों की प्रगति की दैनिक मॉनिटरिंग कडाई से हो ताकि जल संकट का त्वरित समाधान किया जा सके।
उन्होंने चंगोरामाठा खम्हारडीह टंकी से संबंधित कार्यों एवं अन्य कार्यों को त्वरित करवाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

मीनल ने निगम मुख्यालय स्तर पर एक एमआईसी सदस्य के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम  तत्काल गठित करने कहा। जो प्रतिदिन की जल समस्याओं की जानकारी लेकर उसका त्वरित निदान स्थल निरीक्षण संबंधित जोन अधिकारियों के साथ करके तकनीकी सुझाव मार्गदर्शन देकर कर सके। ताकि नागरिको को पेयजल के लिए इधर उधर ना भटकना पडे।

बैठक में जलविभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू  मुख्यअभियंता संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता  नरसिंह फरेन्द्र, कार्यपालन अभियंता  अंशुल शर्मा जुनियर, उपअभियंता सर्वश्री रमेश पटेल, शुभम तिवारी, योगेन्द्र साहू उपस्थित रहे।

Source Link

Related posts

नाबालिग पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार

भनपुरी स्थित फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का विरोध, बिल वापस होने तक जारी रहेगा संघर्ष

Leave a Comment

error: Content is protected !!