अन्य

वक्फ संपत्तियों को ‘उम्मीद पोर्टल’ पर अपडेट करने हेतु सहायता शिविर आयोजित

जबलपुर। भारत सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार देशभर की वक्फ संपत्तियों एवं वक्फ समितियों को 4 दिसम्बर 2025 तक उम्मीद पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करना है।

जानकारी के अभाव में कई वक्फ समितियाँ एवं मुतवल्ली इस कार्य को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इसी समस्या को देखते हुए मुस्लिम लीगल एड. एण्ड वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा वक्फ समितियों की सहायता के लिए मुफ्ती-ए-आजम मौलाना मुशाहिद रजा सिद्दीकी साहब की सरपरस्ती में बुधवार को ईदगाह कला रानीताल में एक विशेष शिविर आयोजित किया गया जिसमें शहर सहित जिले की आस-पास की लगभग पचास से अधिक कमेटियां पहुंची “उम्मीद पोर्टल” पर सर्वर डाउन होने के कारण वक्फ संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड और आवश्यक विवरण उम्मीद पोर्टल पर अपडेट करने में लोगों को सहयोग दिया गया ताकि सही समय पर सही जानकारी अपडेट हो सके।

दस्तावेज़ आंशिक रूप से उपलब्ध न होने पर भी सोसायटी द्वारा सहायता प्राप्त की गई।
सोसायटी के अध्यक्ष शबाब खान,उपाध्यक्ष रिजवान खान ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि तय समय-सीमा के भीतर जबलपुर सहित प्रदेश की सभी वक्फ संपत्तियाँ सही जानकारी सहित उम्मीद पोर्टल पर दर्ज हो जाएँ, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की कानूनी अथवा रिकॉर्ड संबंधी समस्या उत्पन्न न हो व्यवस्था की सुस्ती के बीच आज हमारे द्वारा लगभग 50 से अधिक वक्फ संपत्तियों के विवरण एकत्र किए गए तथा जल्द ही उन्हें उम्मीद पोर्टल पर अपडेट करने का कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता रासिद सुहैल सिद्दीकी,फिरोज अंसारी,सादिक कादरी,एम एच मंसूरी,शमीम खान,मासूम खान,शेख सलामुद्दीन मंसूरी,जफर खान,शेख अजीम,शफी खान,मोहतिशिम खान मोनू,आसिफ मंसूरी आदिल खान,रहीस खान,शेख मुबारिक मंसूरी,हाजी इसरार अहमद, मो.सरफराज,मो.इमरान ताहिर खान, आसिफ़ खान सहित अन्य मौजूद थे।

Related posts

डेटा चोरी के आरोप में गूगल पर 11,740 करोड़ रुपये का जुर्माना

SCCL में 1600 करोड़ के कोयला घोटाले का आरोप : केंद्रीय मंत्री ने CM को लिखा पत्र

गणतंत्र के अमृतकाल में साहित्य उत्सव का आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक : CM विष्णु देव साय

Leave a Comment

error: Content is protected !!