छत्तीसगढ़दुर्ग

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने शुक्रवार को दुर्ग में लगभग 144.78 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया। यह नया परिसर रविशंकर स्टेडियम के समीप तैयार किया गया है। मंत्री यादव ने फीता काटकर इस खेल सुविधा को जनता को समर्पित किया।

मंत्री यादव ने कहा कि यह अत्याधुनिक खेल सुविधा जिले के युवाओं को विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धाओं की तैयारी के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल खेल क्षेत्र में जिले के लिए नई दिशा और ऊर्जा का संचार करेगी तथा युवा प्रतिभाओं को सशक्त मंच उपलब्ध कराएगी। मंत्री यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि नई सुविधा का लाभ आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचेगा और अब खिलाड़ी रात्रिकालीन अभ्यास सहित बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे।

लोकार्पण के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह ने स्वयं नए इंडोर बैडमिंटन कोर्ट में रैकेट थामकर बैडमिंटन खेला। दोनों ने शॉट लगाकर कोर्ट की उन्नत तकनीकी सुविधाओं का अनुभव लिया, जिसे उपस्थित खिलाड़ियों व जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सराहा।

Source Link

Related posts

महतारी वंदन योजना में फर्जी लाभार्थी का खुलासा : महिला बनकर योजना का लाभ लेने वाला युवक पकड़ा गया

डोंगरगढ़: शादी में डीजे पर विवाद के दौरान युवक की हत्या, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

DSP से SSP पदोन्नति सूची जारी, राज्य सरकार ने जारी किए पदस्थापना आदेश

Leave a Comment

error: Content is protected !!