छत्तीसगढ़सामाजिक

राजधानी रायपुर से गरीब नवाज़ सरकार के 814 वाँ उर्स अजमेर शरीफ़ के लिए साइकिल से रवाना

रायपुर : हुजूर ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज़ र.अ. के 814 वें उर्स मुबारक के पावन अवसर पर रायपुर के भाटागाँव, बी.एस.यू.पी कॉलोनी निवासी आसिफ़ खान ने अजमेर शरीफ़ की ओर एक विशेष साइकिल यात्रा की शुरुआत की है।

सूफी संतों की शिक्षा—मोहब्बत, इंसानियत और अमन—को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह यात्रा रायपुर छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र ,राजस्थान का सफर करते हुए राजस्थान स्थित अजमेर शरीफ़ दरगाह तक लगभग कई सौ किलोमीटर के लंबे सफ़र को कवर करेगी।

आसिफ़ खान ने रवाना होते समय बताया कि यह यात्रा “ हिंदुस्तान में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ” के नाम की गई है।
उन्होंने कहा कि ख़्वाजा गरीब नवाज़ की बारगाह पर पहुँचकर वह मुल्क की तरक़्क़ी, सलामती के लिए खास दुआ करेंगे ।

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस पहल का स्वागत करते हुए आसिफ़ खान को दुआओं और शुभकामनाओं के शहर , मोहल्ले के लोगों ने फूल माला पहनाकर रवाना किया।

Related posts

मदनी सोशल वेलफेयर ग्रुप पढ़ो दरूदो – कुरान के मौके पर उमरा का 2 लोगों को तोहफा मिला

रायपुर जामा मस्जिद चुनाव मामला हाईकोर्ट पहुंचा, अगली सुनवाई तक चुनाव प्रक्रिया पर लगाई रोक

अजमेर : सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, जायरीनों ने उठाई झाड़ू, दरगाह बाजार में पेश हुई ‘इंसानियत’ की मिसाल

Leave a Comment

error: Content is protected !!