रायपुर

असम राइफल्स पर हुए हमले में शहीद हुए छत्तीसगढ़ के सपूत रंजीत कश्यप को रायपुर एयरपोर्ट पर अंतिम विदाई दी गई

मणिपुर के बिष्णुपुर ज़िले में हुए आतंकी हमले में बस्तर का लाल शहीद हो गया। असम राइफल्स के जवान रंजीत कुमार कश्यप का पार्थिव शरीर प्लेन से रायपुर लाया गया। एयरपोर्ट पर जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही सलामी शस्त्र अर्पित किया।

रायपुर एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि देने CM विष्णुदेव साय आने वाले थे, हालांकि वह नहीं पहुंच सके। जवानों के श्रद्धांजलि देने के बाद शहीद रंजीत के पार्थिव शरीर को एम्स भेजा गया है। वहीं सोमवार सुबह बस्तर के बालेंगा गांव ले जाया जाएगा, जहां पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अब जानिए शहीद रंजीत कश्यप के बारे में ?

शहीद रंजीत कश्यप बस्तर जिले के बालेंगा गांव के रहने वाले थे। रंजीत 2016 में असम राइफल्स में भर्ती हुए। ग्रामीणों और दोस्तों के मुताबिक रंजीत पिछले महीने ही छुट्टी पर गांव आए थे। करीब एक महीने तक अपने परिजनों के साथ रहे। इसके बाद 14 सितंबर को वह ड्यूटी पर लौटे थे।

गांव के दोस्तों ने बताया कि रंजीत ने अपने साथियों से कहा था कि सेवा के तीन साल बाकी हैं। इसके बाद रिटायर होकर गांव लौट जाऊंगा और बुजुर्ग माता-पिता का सहारा बनूंगा, लेकिन आज वह मारे बीच नहीं है। हमारा अच्छा दोस्त था।

वहीं परिजन बताते हैं कि रंजीत का सपना देश की रक्षा करने का था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। रंजीत की तीन बेटियां हैं। एक बहन की शादी भी बीएसएफ जवान से हुई है। शहादत की खबर मिलते ही गांव में शोक है।

Source Link

Related posts

सांसद फूलो देवी नेताम ने अजमेर शरीफ दरगाह में चादर पेश की

रायपुर जामा मस्जिद ट्रस्ट में मुतवल्ली चुनाव की तैयारी शुरू, मतदाता सूची का नवनीकरण जारी

आईपीओ और शेयर निवेश में भारी मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से 84 लाख 63 हजार की धोखाधड़ी

Leave a Comment

error: Content is protected !!