दुर्गदेश

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने संसद में उठाया मानव तस्करी का मामला

नई दिल्ली/दुर्ग: दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और कथित जबरन धर्मांतरण से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आने के बाद यह मुद्दा संसद में भी गूंज उठा। सांसद विजय बघेल ने इस संवेदनशील विषय को लोकसभा में उठाते हुए केंद्र सरकार से तत्काल जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दो ईसाई मिशनरी से जुड़ी महिलाओं (ननों) को उस समय रोका गया जब वे बस्तर क्षेत्र की आदिवासी किशोरियों को कथित रूप से आगरा ले जा रही थीं। स्टेशन पर मौजूद सतर्क नागरिकों ने इन किशोरियों की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर तुरंत रेलवे पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन बच्चियों को बहला-फुसलाकर ले जाया जा रहा था और संदेह जताया जा रहा है कि उन्हें किसी धर्म विशेष में जबरन धर्मांतरण के उद्देश्य से आगरा ले जाया जा रहा था। फिलहाल दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सांसद बघेल ने संसद में कहा, “यह न सिर्फ मानव तस्करी का मामला है, बल्कि हमारे आदिवासी समाज की बेटियों की सुरक्षा और संस्कृति पर सीधा आघात है। ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।”

Related posts

RCB की जीत के जश्न में भगदड़ : मरने वालों की संख्या 11 हुई

देशभर में अकीदत के साथ मनाई जा रही हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती र.अ. की छठी शरीफ, दरगाह में उमड़ा जायरीन का सैलाब

मुकेश अंबानी की JIOऔर एलन मस्क की स्पेसएक्स के बीच स्टारलिंक समझौते पर हस्ताक्षर, जानिए किसे होगा फ़ायदा

Leave a Comment

error: Content is protected !!