देश

तीनों सेनाओं के DGMO आज फिर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, PM मोदी से मिलने पहुंचे तीनों सेना प्रमुख

सूत्रों ने जानकारी दी है कि आज तीनों सेनाओं के DGMO संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के ताजा अपडेट की जानकारी मिल सकती है। तीनों सेना प्रमुख पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं।

यह मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि कुछ देर बाद भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच सीजफायर को लेकर चर्चा होनी है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को चरम पर पहुंचा दिया था।

इस हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला हिस्सा 10 मई को पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर भारत का सटीक मिसाइल हमला था, जिसने न सिर्फ पाकिस्तान की सैन्य ताकत को हिलाकर रख दिया लेकिन इस युद्धविराम के पीछे नूर खान एयरबेस के विनाश और पाकिस्तान के परमाणु कमांड सेंटर पर मंडरा रहे खतरे की कहानी छिपी है।

Source Link

Related posts

1 अप्रैल 2025 से बदल जाएंगे ये 10 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

जवानों को बड़ी सफलता : सुकमा में नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री किया ध्वस्त

इंडिगो की 100 से ज़्यादा फ़्लाइट कैंसिल होने और दर्जनों फ़्लाइट घंटों लेट होने से यात्री नाराज़, पायलटों की कमी बताई जा रही है वजह

Leave a Comment

error: Content is protected !!