देश

ओडिशा में 9 सीटर चार्टर्ड प्लेन क्रैश, पायलट समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल

राउरकेला में एक चार्टर विमान दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए हैं। विमान में 4 यात्री और 2 क्रू सदस्य सवार थे।

घायलों के नाम सुशांत कुमार बिस्वाल, अनीता साहू, सुनील अग्रवाल, सबिता अग्रवाल, कैप्टन नवीन काड़ंगा और कैप्टन तरुण श्रीवास्तव बताए गए हैं। विमान 9 सीटर था और भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा था।
दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन परिवहन मंत्री ने बताया है, कि तकनीकी खराबी के कारण विमान क्रैश हुआ होगा।

घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। राउरकेला के रघुनाथपाली इलाके में हुए इस हादसे के बाद बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है।

Source Link

Related posts

E-20 पर बढ़ा विवाद: सरकार दे सकती है ‘जीरो इथेनोल’ पेट्रोल का विकल्प, पेट्रोलियम मंत्रालय, तेल विपणन कंपनियों के बीच मंथन जारी

राजा रघुवंशी हत्या मामले में नया मोड़, पत्नी सोनम ने किया सरेंडर

जज यशवंत वर्मा के घर मिली नकदी के मामले की सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Leave a Comment

error: Content is protected !!