छत्तीसगढ़

ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

दुर्ग। थाना नेवई पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक जोड़ी सोने का टाप्स तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष्णा टॉकीज रोड, रिसाली स्थित उपहार ज्वेलर्स में 17 दिसंबर को एक महिला ग्राहक बनकर आई और सोने के टाप्स देखने के बहाने एक जोड़ी टाप्स चोरी कर फरार हो गई। चोरी गए टाप्स की कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई गई है।

रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी संगीता कोठारी (31 वर्ष) निवासी ग्राम खोला, थाना आर. जामगांव, हाल मुकाम रिसाली सेक्टर भिलाई को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से एक जोड़ी सोने का टाप्स एवं स्कूटी क्रमांक CG 07 BV 6149 जप्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 412/2025, धारा 303 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया।

Source link

Related posts

13 फरवरी को रायपुर में होगा विश्व रेडियो दिवस 2026 का आयोजन

अगले तीन साल और युद्ध की संभावनाएँ

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर : 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट

Leave a Comment

error: Content is protected !!