छत्तीसगढ़

बोंडी बीच हमले के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने लिया ये फ़ैसला

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने बोंडी बीच हमले के बाद गन बायबैक (बंदूकों को वापस खरीदने) योजना की घोषणा की है. बीते हफ़्ते हुआ यह हमला कई दशकों में वहां हुई गोलीबारी की सबसे घातक घटना मानी जा रही है.

यह योजना 1996 के ‘पोर्ट आर्थर मास शूटिंग’ के बाद से अब तक की सबसे बड़ी योजना है. पोर्ट आर्थर हमले में 35 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दुनिया के सबसे सख़्त बंदूक नियंत्रण क़ानून लागू किए थे.

रविवार को बोंडी बीच पर आयोजित एक यहूदी उत्सव के दौरान दो बंदूकधारियों ने फ़ायरिंग की, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए.

माना जा रहा है कि हमलावर “चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट की विचारधारा” से प्रेरित थे.

इस बीच, शुक्रवार को पुलिस ने यह भी कहा कि सिडनी में ‘चरमपंथी विचारधारा’ के आरोप में गिरफ़्तार किए गए कुछ लोगों को हिरासत में रखने की अब कोई ज़रूरत नहीं है.

Source link

Related posts

छत्तीसगढ़ विधानसभा की विशेष बैठक कल 18 नवंबर को

महादेव सट्टा कांड में ईडी का बड़ा शिकंजा, 21.45 करोड़ की

अवैध लकड़ी कारोबार पर छापा, पूर्व सरपंच के घर से सागौन के 31 नग जब्त

Leave a Comment

error: Content is protected !!