अन्य जिलेछत्तीसगढ़

मरवाही में 10 हाथियों का दल पहुंचा, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

मरवाही : वनमंडल के कटरा धनुहारी टोला क्षेत्र में इन दिनों 10 जंगली हाथियों का झुंड एमसीबी वन मंडल से प्रवेश कर गया है.हाथियों के अचानक पहुंचने से इलाके में ग्रामीणों के बीच डर और अफरातफरी का माहौल है. इस झुंड ने कई किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है.हाथियों का यह झुंड लगातार क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है.

वन विभाग की टीमें हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही हैं। विभाग ने ग्रामीणों से जंगल की ओर न जाने और हाथियों से सतर्क रहने की अपील की है.सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के कारण उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.वे इस समस्या के समाधान की उम्मीद कर रहे हैं.

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथियों के मूवमेंट की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.उन्होंने एक बार फिर ग्रामीणों से अपील की है कि वे वन क्षेत्र या हाथियों की आवाजाही वाले इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं और सतर्कता बरतें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

Source Link

Related posts

SIR के दौरान BLO पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- नाम नहीं बदला जा रहा

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ में ध्वजारोहण की तैयारियां पूरी, रायपुर में CM साय करेंगे नेतृत्व

Leave a Comment

error: Content is protected !!