बेहतर साउंड क्लैरिटी, OE-ग्रेड विश्वसनीयता और उच्च गुणवत्ता निर्माण के साथ सुरक्षित सफर की दिशा में कदम
नेशनल, 14 मार्च 2026: भारत के तेजी से विकसित हो रहे मोबिलिटी बाजार और बढ़ती ट्रैफिक परिस्थितियों के बीच वाहन हॉर्न सड़क सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। स्पष्ट और प्रभावी ध्वनि के माध्यम से बेहतर ऑन-रोड कम्युनिकेशन आज की आवश्यकता है। सुरक्षा और स्टाइल दोनों को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के बीच मजबूत, टिकाऊ और उच्च प्रदर्शन वाले ट्रम्पेट हॉर्न की मांग में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।
इसी मांग को ध्यान में रखते हुए ऊनो मिंडा, जो ऑटोमोटिव उद्योग में अग्रणी टियर-1 सप्लायर है, ने भारतीय आफ्टरमार्केट के लिए एडवांस ट्रम्पेट हॉर्न की नई रेंज लॉन्च की है। यह रेंज बेहतर साउंड क्वालिटी, नियंत्रित ध्वनि स्तर और लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई है। साथ ही यह विभिन्न पैसेंजर और कमर्शियल वाहन सेगमेंट के लिए OE-ग्रेड गुणवत्ता मानकों का पालन करती है।
नई रेंज प्रीमियम पैसेंजर वाहन मालिकों से लेकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्यरत फ्लीट ऑपरेटर्स तक, विभिन्न ग्राहक समूहों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है। यह रेंज वाहन हॉर्न को एक महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण के रूप में स्थापित करती है और आफ्टरमार्केट में उच्च सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
लॉन्च के अवसर पर, ऊनो मिंडा लिमिटेड (आफ्टरमार्केट) के वाइस प्रेसिडेंट सेल्स एंड मार्केटिंग, श्री आनंद कुमार ने कहा, "बढ़ती ट्रैफिक भीड़ और विविध ड्राइविंग परिस्थितियों में स्पष्ट और प्रभावी ऑन-रोड कम्युनिकेशन अत्यंत आवश्यक हो गया है। इसी उद्देश्य से 80 और 90 डायामीटर कैटेगरी में नई ट्रम्पेट हॉनै रेंज पेश की गई है, जो विभिन्न वाहन सेगमेंट की आवश्यकताओं को पूरा करती है। प्रीमियम सेगमेंट में E80 12V इलेक्ट्रॉनिक ट्रम्पेट हॉर्न उच्च गुणवत्ता की परिष्कृत ध्वनि प्रदान करता है और मैन्युफैक्चरिंग तिथि से 3 वर्ष की वारंटी के साथ उपलब्ध हैं।
इसमें इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक चिप, रिवर्स पोलैरिटी प्रोटेक्शन और प्लग-एंड-प्ले इंस्टॉलेशन जैसी विशेषताएं शामिल हैं, शामिल हैं, जो इसे अधिक विश्वसनीय और उपयोग में आसान बनाती हैं।"
कॉम्पैक्ट समाधान की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए T80 12V वर्टिकल ट्रम्पेट हॉर्न (ग्रिल सहित) स्पेस-सेविंग डिजाइन और डस्ट व स्प्लैश रेसिस्टेंट क्षमता के साथ उपलब्ध है। वहीं T80 12V वर्टिकल ट्रम्पेट हॉर्न (बिना ग्रिल) कॉम्पैक्ट डिजाइन में स्पष्ट और दूर तक सुनाई देने वाली ध्वनि प्रदान करता है, जिससे सड़क पर वाहन की उपस्थिति बेहतर होती है।
T80 12V ट्रम्पेट हॉर्न यूनिवर्सल फिटमेंट और मजबूत ABS निर्माण के साथ आता है, जो पैसेंजर और लाइट कमर्शियल वाहनों के लिए उपयुक्त है।
कमर्शियल वाहनों के लिए कंपनी ने 190 24V मेलोडी ट्रम्पेट हॉर्न पेश किया है, जो पारंपरिक पाइप हॉर्न का प्रभावी विकल्प है। इसमें आठ चयन योग्य टोन उपलब्ध हैं, जो हाईवे और घनी ट्रैफिक स्थितियों में बेहतर सतर्कता और विशिष्ट पहचान सुनिश्चित करते हैं।
नई ऊनो मिंडा ट्रम्पेट हॉर्न रेंज को सुरक्षा को केंद्र में रखकर विकसित किया गया है। यह रेंज पैसेंजर वाहनों, कमर्शियल फ्लीट और प्रीमियम ग्राहकों के लिए बेहतर साउंड क्लैरिटी, OE-ग्रेड विश्वसनीयता और टिकाऊ प्रदर्शन प्रदान करती है।
उच्च गुणवत्ता वाले मटेरियल से निर्मित और सख्त गुणवत्ता परीक्षण प्रक्रियाओं से गुजरने वाली यह पूरी रेंज गर्मी, धूल, नमी, कंपन और कठिन सड़क परिस्थितियों में भी टिकाऊ प्रदर्शन सुनिश्चित करती है। साथ ही इस विभिन्न वाहन प्लेटफॉर्म पर आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। ऊनो मिंडा की नई ट्रम्पेट हॉर्न रेंज देशभर के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Flipkart और ऊनोमिंडाकार्ट पर उपलब्ध है। उत्पादों की अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) ₹800 से ₹3,400 तक निर्धारित की गई है।