January 22, 2025
रायपुर

रूस के आगे घुटने टेक सकता है यूक्रेन, अगले 96 घंटों में राजधानी कीव पर हो सकता है का कब्जा, एक हफ्ते में गिर सकती है सरकार

WhatsApp Group Join Now

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ा वॉर भीषण तबाही मचा रहा है. रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि रूस के हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं। इसमें 10 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। इस हमले में अब तक 316 लोग घायल भी हुए हैं।

रूस की तरफ से तेज होते हमलों के बीच अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने आशंका जताई है कि, अगले 96 घंटों के अंदर यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा हो सकता है। वहीं एक सप्ताह के अंदर सरकार भी गिराई जा सकती है।

यूक्रेन ने मार गिराए दो रूसी एयरक्राफ्ट
यूक्रेन की राजधानी कीव में हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि, उसने रूस के दो और एयरक्राफ्ट मार गिराए हैं। उसका दावा है कि, उसने रूसी सेना को बहुत नुकसान पहुंचाया है। अब तक सात एयरक्राफ्ट, छह हेलीकॉप्टर और 30 टैंकों को तबाह कर दिया है।

Source link

Related posts

विकास कार्यों का हिसाब मांगा तो पूर्व सरपंच पति ने की मारपीट

ahamawaznews

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

ahamawaznews

रंगीन फिल्म, बिना प्रदूषण जांच वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान

ahamawaznews

Leave a Comment