May 13, 2025
रायपुर

राहुल गांधी के रायपुर आगमन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के हुए इंतजाम

WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी 3 फरवरी को रायपुर पधारने वाले हैं। उनके आगमन के लिए राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को तीन भागों में बांटा गया है। पहले राहुल एयरपोर्ट से साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे।

इसके बाद साइंस कॉलेज मैदान से प्रदर्शनी स्थल और फिर प्रदर्शनी स्थल से एयरपोर्ट तक वापिस जाएंगे। इस दौरान पूरी सुरक्षा व्यवस्था का प्रभार दुर्ग रेंज के आईजी ओपी पॉल के कन्धों पर सौंपा गया है। इस दौरान पूरी सुरक्षा व्यवस्था में एक आईजी, एक डीआईजी, 8 एसपी, 13 एएसपी और 16 डीएसपी अधिकारियों समेत एक हजार पुलिसकर्मी रहेंगे।

Source link

Related posts

बूढ़ातालाब-दानी स्कूल मार्ग पर चौपाटी के विरोध में मॉर्निंग वॉक करने वालों का प्रदर्शन

ahamawaznews

Royal Enfield की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड

ahamawaznews

भाठागांव बस स्टैंड के पास नशीली टेबलेट बेचते हुए युवक गिरफ्तार

ahamawaznews

Leave a Comment