প্রিন্ট এর তারিখঃ এপ্রিল ২০, ২০২৬, ৭:৪০ পি.এম || প্রকাশের তারিখঃ জানুয়ারী ৩০, ২০২৬, ৬:৫৬ এ.এম
DSP से SSP पदोन्नति सूची जारी, राज्य सरकार ने जारी किए पदस्थापना आदेश

रायपुर। राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को डीएसपी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पद पर पदोन्नत किए जाने के बाद उनकी पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। पदोन्नत अधिकारियों को विभिन्न जिलों, बटालियनों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के अनुसार प्रमुख पदस्थापनाएं इस प्रकार हैं।
रितेश चौधरी (डीडी-2013) को एएसपी, सूरजपुर से जिलाउप सेनानी, 14वीं वाहिनी छसबल, धनोरा (बालोद) पदस्थ किया गया है। जितेन्द्र कुमार खुंटे (डीडी-2014) एएसपी, दंतेवाड़ा से एएसपी (ऑप्स), जिला दंतेवाड़ा बनाए गए हैं। अंजली नाग (गुप्ता) (डीडी-2014) एएसपी, जिला सक्ती से एएसपी, पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय, कांकेर नियुक्त हुई हैं।
कर्ण कुमार उके (डीडी-2014) एएसपी, डायल-112 रायपुर से एएसपी (ऑप्स), जिला गरियाबंद बनाए गए हैं। मनोज तिर्की (डीडी-2014) एएसपी, बीजापुर से एएसपी (कोंटा), जिला सुकमा पदस्थ किए गए हैं। सारिका वैद्य (डीडी-2014) एएसपी (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), महासमुंद से उप सेनानी, 8वीं वाहिनी छसबल, राजनांदगांव बनाई गई हैं। निधि नाग (डीडी-2014) एएसपी (विशेष शाखा), रायपुर से एएसपी (विशेष शाखा), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर नियुक्त हुई हैं।
कपिल चन्द्रा (डीडी-2014) एएसपी (किरंदुल), दंतेवाड़ा से एएसपी, जिला कोंडागांव बनाए गए हैं। अविनाश कुमार मिश्रा (डीडी-2014) एएसपी, जांजगीर-चांपा से एएसपी, जिला गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही पदस्थ किए गए हैं। ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी (डीडी-2014) एएसपी, लोहांडीगुड़ा (बस्तर) से एएसपी (विशेष शाखा), सरगुजा नियुक्त हुए हैं। योगेश कुमार साहू (डीडी-2014) एएसपी, जिला कांकेर से एएसपी, जिला कांकेर पदस्थ किए गए हैं। मयंक तिवारी (डीडी-2014) एएसपी, मुंगेली से उप सेनानी, 13वीं वाहिनी छसबल, कोरबा बनाए गए हैं। रश्मित कौर चावला (डीडी-2014) एएसपी, रेडियो बिलासपुर से एएसपी (आईयूसीएडब्ल्यू), बिलासपुर नियुक्त हुई हैं। अनिल कुमार विश्वकर्मा (डीडी-2015) एएसपी, रायगढ़ से उप सेनानी, 6वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़ पदस्थ किए गए हैं।
राज्य सरकार के इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Source link
Copyright © 2026 Aham Awaz News. All rights reserved.