January 21, 2025
शोक सन्देश

Lata Mangeshkar Death : 92 साल की उम्र में स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन

WhatsApp Group Join Now

लता मंगेशकर के निधन से आज पूरा देश गमगीन है। अपनी आवाज के जरिए गीतों में जान फूंकने वाली लता मंगेशकर के निधन के साथ एक स्‍वर्णीम युग का भी अंत हो गया है। उनकी आवाज का जादू हमेशा देशवासियों पर राज करता रहेगा।

उनके निधन पर पीएम नरेन्‍द्र मोदी और राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख व्‍यक्‍त किया है। उनके निधन पर दो केंद्र सरकार ने दो दिन के राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा की है। पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने अपने ट्वीट में उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

बता दें कि लता मंगेशकर को कोरोना पाजीटिव पाए जाने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। उनके इलाज के दौरान कई बार हालात सामान्‍य हुए तो कई बार गंभीर भी हुए। बीच में हालत में सुधार होने के बाद उन्‍हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। उनका इलाज कर रहे डाक्‍टरों के मुताबिक लता मंगेशकर का निधन रविवार सुबह 8:12 मिनट पर मल्‍टी आर्गन फेल्‍योर की वजह से हो गया।

अंतिम संस्‍कार साढ़े चार बजे

उनका अंतिम संस्‍कार शाम 4:30 बजे किया जाएगा। इससे पहले दोपहर 12-3 बजे के बीच आम जन उनके आखिरी दर्शन कर सकेंगे। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन के राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा की है।

 

Source Link

Related posts

शोक सन्देश (इन्तेकाल) : मोहम्मद सज़्ज़ाद रमजान, रायपुर

ahamawaznews

शोक सन्देश ( इन्तेकाल ) : सलीम रब्बानी, राजातालाब, रायपुर वाले

ahamawaznews

शोक सन्देश (इन्तेकाल) : हाजी कमरुद्दीन, संजय नगर, रायपुर वाले

ahamawaznews

Leave a Comment