
रायपुर। छत्तीसगढ़ के समस्त सराफा व्यापारी बंधुओं के लिए एक भव्य व्यापारिक आयोजन “सराफा उत्सव 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सिल्वर ज्वेलरी की शॉप-टू-शॉप एग्जीबिशन के रूप में होगा, जिसमें रायपुर के सिल्वर होलसेल व्यापारी अपनी विशेष वैरायटी और नवीन कलेक्शन का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन 16 एवं 17 मार्च 2026 को किया जाएगा, जबकि इसका उद्घाटन समारोह 16 मार्च को सुबह 10 बजे होगा। आयोजन का स्थल महावीर भवन (जैन मंदिर के पीछे), सदर बाजार, रायपुर निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर रायपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मचंद भंसाली, सचिव जितेंद्र गोलछा और कोषाध्यक्ष अनिल कुचेरीया कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं आयोजन को छत्तीसगढ़ सिल्वर होलसेल एसोसिएशन के संरक्षकों मूलचंद गोलछा, राजेंद्र शर्मा, पवन अग्रवाल और उत्तम गोलछा का मार्गदर्शन प्राप्त रहेगा।
आयोजकों के अनुसार यह उत्सव सराफा व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जहां व्यापारिक संवाद, नई डिजाइनों और वैरायटी का प्रदर्शन तथा आपसी सहयोग और भाईचारे को बढ़ावा देने का अवसर मिलेगा।
मीडिया जगत के सभी पत्रकारों और प्रेस प्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया गया है कि इस आयोजन को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और मीडिया माध्यमों में स्थान देकर इस व्यापारिक पहल को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। साथ ही सभी प्रेस प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।
सादर:
रायपुर के समस्त सिल्वर होलसेल व्यापारी बंधु
सराफा उत्सव 2026
Supported By
Chhattisgarh Silver Wholesale Traders Welfare Association Society
(Reg. No.: 122202539922)
पदाधिकारी
अध्यक्ष – ललित नवलखा जी
सचिव – चंद्र प्रकाश गोलछा जी
कोषाध्यक्ष – संजय बरमट जी
अध्यक्ष – धर्मचंद भंसाली जी
सचिव – जितेंद्र गोलछा जी
कोषाध्यक्ष – अनिल कुचेरीया जी