February 10, 2025
मनोरंजन

क्या अमिताभ बच्चन की वजह से टूटी सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी?

WhatsApp Group Join Now

अपने समय की सबसे महान लेखन वाली जोड़ी माने जाने वाले जावेद अख्तर और सलीम खान ने अतीत में कई हिट स्क्रिप्ट दिए हैं। इन दोनों का बॉलीवुड का इतिहास रचने में बहुत बड़ा योग्दान रहा है। मगर दोनों लेखक एक समय में एक साथ का किया करते थे, मगर अचानक अलग होने के इनके फैसले से फिलम इंडस्ट्री के सभी लोग हैरान हो गए थे।

बॉलीवुज के महानायक कहे जाने वाल अमिताभ बच्चन ने ‘जंजीर’, ‘शोले’ और ‘दीवार’ जैसी फिल्मों में काम करके लोगों के दिलों पर राज किया था, जिनकी कहानी जावेद अख्तर और सलीम खान की जोड़ी ने ही लिखी थी। इन दोनों कि जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को और भी कई बेहतरीन फिल्मों का तोहफा दिया है। एक से बढ़ कर एक फिल्मों की कहानी लिखने के बाद उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरस्टारस भी दिए। जिनमें से अमिताभ बच्चन का नाम भी आता है जो रातों-रात सुपरस्टार बन गए। मगर एक बार अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा कह दिया था कि सलीम और जावेद उनसे नाराज हो गए थे।

क्या अमिताभ बच्चन की वजह से टूटी सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी?

क्या अमिताभ बच्चन की वजह से टूटी सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी?

सलीम खान और जावेद अख्तर ‘शोले’, ‘त्रिशूल’ और ‘यादों की बारात’ जैसी हिट फिल्मों की कहानी लिखने के बाद 1981 में अलग हो गए। जोड़ी टूटने के बाद सलीम कुछ समय के लिए लंदन चले गए और जावेद ने एकल कलाकार के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे मीडिया ने भी दोनों के बारे में बात करना बंद कर दिया था। मगर साल 2015 में आई एक किताब ‘रिटन बाय सलीम जावेद : द स्टोरी ऑफ हिंदी सिनेमास ग्रेटेस्ट स्क्रीनराइटर’ जिसे दीपताकीर्ति चौधरी ने लिखा है, से एक कोट उठाया गया, जिसमें सलीम खान ने जावेद और अपनी जोड़ी का जिक्र किया था। इस कोट को अनीता द्वारा एक इंटरव्यू से लिया गया था।

किताब के अनुसार, फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ की स्क्रिप्ट लेकर सलीम-जावेद अमिताभ बच्चन के पास गए थे, क्योंकि दोनों को लगता था कि अमिताभ बच्चन की आवाज मिस्टर इंडिया के रोल के लिए सबसे सही रहेगी। मगर उन्हें फिल्म का आइडिया पसंद नहीं आया था, कि इसमें हीरो को ज्यादातर अदृश्य रहना था। बिग बी ने इस फिल्म के लिए ‘ना’ कर दी। अभिनेता बच्चन का मानना था कि उनके प्रशंसक केवल उनकी आवाज सुनने के लिए थिएटर्स में नहीं आते हैं, बल्कि वे उनका प्रदर्शन देखने के लिए फिल्म की टिकट खरीदते हैं।

javed_akhtar_and_salim_khan.jpg
अमिताभ के इंकार ने सलीम-जावेद को काफी दुख पहुंचाया। अपमान और अस्वीकृति के बाद जावेद अख्तर ने कसम खा ली थी कि वे और उनके साथी सलीम कभी भी अमिताभ बच्चन के साथ काम नहीं करेंगे। हालांकि सलीम खान अपने इस विचार के बारे में पूरी तरह से सहमत नहीं थे। कई लोगों का मानना है कि इस पूरे प्रकरण ने ही उनके अलगाव में बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। हालांकि सच क्या है यह अभी तक किसी को पता नहीं है।

तो वहीं एक अवॉर्ड शो में अमिताभ बच्चन ने कहा था कि उन्हें फिल्म ‘शोले’ उन्हें उनके दोस्त धर्मेंद्र की वजह से मिली। बिग बी की ये बात सुनकर वहां मौजूद सलीम खान और जावेद अख्तर काफी हैरान हो गए। एक इंटरव्यू में सलाम खान ने कहा की अमिताभ की इस बात ने उन्हें काफी दुख पहुंचाया है।

 

 

Source link

Related posts

Sidhu Moose Wala के बाद अब इस पंजाबी सिंगर पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में कराया भर्ती

ahamawaznews

इन 12 एक्टर्स ने किन्नर बनकर खूब बटोरी वाहवाही, एक ने तो इस रोल को कर जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

ahamawaznews

फ़िल्म ‘तेरे नाम’ के लिए अनुराग कश्यप ने सलमान को दी थी ऐसी सलाह, प्रोड्यूसर ने फेंक कर मारा गिलास

ahamawaznews

Leave a Comment