February 10, 2025
देश

पेगासस जासूसी के पीड़ितों में से सिर्फ दो लोगों ने फोन सौंपे, सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने एक महीने पहले मांगे थे

WhatsApp Group Join Now

पेगासस जासूसी कांड की जांच के लिए बनाई सुप्रीम कोर्ट की कमेटी के पास केवल 2 ही लोगों ने अपने फोन जमा किए हैं। सुप्रीम कोर्ट के पैनल ने 2 जनवरी 2022 को एक नोटिस जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि जिन भी लोगों को लगता है कि उनके फोन पेगासस के जरिए हैक किए गए हैं, वे अपने फोन को जांच के लिए कमेटी के पास जमा करें। कमेटी ने गुरुवार को एक बार फिर नोटिस जारी कर जनता से 8 फरवरी, 2022 तक अपने फोन पेश करने के लिए कहा है।

सुप्रीम कोर्ट में एमएल शर्मा नाम के वकील ने 30 जनवरी को न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के आधार पर एक याचिका दायर की थी। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मोदी सरकार ने 2017 में एक डिफेंस डील में इजरायली स्पाइवेयर पेगसास खरीदा था। याचिका में सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई थी कि इस डिफेंस डील की जांच की जाए। शर्मा ने कहा कि डील को संसद से मंजूरी नहीं मिली थी और पैसे की वसूली कर इसे रद्द कर देना चाहिए।

सीरिया में अमेरिकी स्ट्राइक में 13 नागरिकों के मारे जाने का दावा
अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशंस फोर्स ने गुरुवार सुबह सीरिया में अल कायदा के लीडर को निशाना बनाने के लिए अभियान चलाया। अमेरिकी रक्षा विभाग ने जानकारी दी कि मिशन सफल रहा। लेकिन NYT की रिपोर्ट के मुताबिक, अब घटनास्थल से रिपोर्ट आ रही है कि इस रेड में बच्चों समेत कई नागरिकों की जान गई है और कई घायल हुए हैं।

अमेरिकी कमांडोज आधी रात के बाद हेलिकॉप्टर के जरिए सीरिया के अतमेह उतरे। यह गांव तुर्की की सीमा से लगता है। यहां उन्होंने एक घर को घेरा। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स और सीरिया की सोशल मीडिया रिपोर्ट्स का एनालिसिस करने वाले अमेरिकी एनालिस्ट्स के मुताबिक, लाउडस्पीकरों पर महिलाओं और बच्चों से घरों को खाली करने को कहा गया। इसके लगभग दो घंटे बाद अमेरिकी कमांडोज ने मिशन लॉन्च कर दिया। सेना ने घर पर ग्रेनेड दागे, जिसके बाद घर में मौजूद आतंकियों की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई। दोनों तरफ से लंबा युद्ध चला, जिसमें नागरिकों के मारे जाने की खबरें आई हैं।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

सुप्रीम कोर्ट ने GATE-2022 टालने की याचिका खारिज की, 5 फरवरी से होगा एग्जाम
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड इंजीनियरिंग टेस्ट (GATE 2022) को रद्द करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि परीक्षा को दो दिन पहले कैंसिल करना छात्रों में अराजकता और अनिश्चितता पैदा करेगा। यानी GATE अब 5 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। GATE के लिए इस साल 9 लाख स्टूडेंट 200 एग्जाम सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचेंगे। 2022 में इस ऑफलाइन एग्जाम को IIT खड़गपुर कंडक्ट कर रहा है। परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं।

देश की सबसे अमीर महानगरपालिका BMC ने पेश किया 45,949 करोड़ रुपए का बजट
देश की सबसे अमीर महानगरपालिका यानी बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने साल 2022-23 का सालाना बजट पेश किया है। इस साल 45949.21 करोड़ का बजट पेश किया गया है, जो पिछले साल के 39038.83 करोड़ के मुकाबले 17.70% ज्यादा है।

बीएमसी आयुक्त डॉ. इकबाल सिंह चहल ने स्थायी समिति में साल 2022-23 का अनुमानित बजट पेश करते हुए कहा कि 2022-23 में विभिन्न सोर्स से 30,743.61 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। यह 2021-22 की तुलना में 2,932.04 करोड़ रुपये अधिक है।

 

Source Link

Related posts

राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन : अजमेर से दिल्ली के लिए 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, इस दिन से होगी शुरुआत

ahamawaznews

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर बेटियों ने रचा इतिहास, PM मोदी ने कहा- देश के लिए गर्व का पल

ahamawaznews

हरदा पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना : हरदा भेजी जा रही है 115 एम्बुलेंस, अलर्ट पर अस्पताल

ahamawaznews

Leave a Comment