BRABU PAT 2021 Application Form : बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी यानि BRABU की ओर से PAT- 2021 के लिए फिर से पोर्टल खोला जाएगा।
अब तक इतने अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन;
आपको बता दें की 25 विषयों में दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने Online Apply कर दिया है,
जबकि अबतक कितने सीटों पर PAT- 2021 का आयोजन किया जाएगा। इसका पता नहीं है।
यहां जाने कब होगा PAT- 2021 के लिए सीटों का निर्धारण:
BRABU के कुलसचिव प्रो. आरके ठाकुर ने बताया की पहले PAT- 2020 के लिए सीटों का निर्धारण किया जाएगा।
उसके Interview के बाद जो सीट रिक्त रह जाएगी और उसमें से कुछ सीटें बचाकर PAT- 2021 का आयोजन कराया जाएगा।
सबसे अधिक आवेदन इस विषय में:
BRABU के कुलसचिव ने बताया की PAT- 2021 के लिए सर्वाधिक 238 अभ्यर्थियों ने History में Apply दिया है।
उन्होंने बताया कि काफी संख्या में विद्यार्थी Online Apply करने से वंचित रह गए हैं।
कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय के आने के बाद आदेश लेकर फिर से Online Apply का पोर्टल खोला जाएगा।
विषय | आवेदन |
इतिहास | 238 |
शिक्षा | 179 |
मनोविज्ञान | 159 |
कॉमर्स | 152 |
हिंदी | 149 |
राजनीतिक विज्ञान | 126 |
जूलॉजी | 120 |
अग्रेंजी | 120 |
अर्थशास्त्र | 105 |
गृह विज्ञान | 81 |
विषय | आवेदन |
मैनेजमेंट | 80 |
भूगोल | 74 |
गणित | 66 |
भौतिक | 60 |
बॉटनी | 58 |
रसायनशास्त्र | 42 |
कंप्यूटर साइंस | 41 |
दर्शनशास्त्र | 37 |
समाजशास्त्र | 35 |
उर्दू | 23 |
विषय | आवेदन |
संस्कृत | 19 |
संगीत | 18 |
इलेक्ट्रॉनिक्स | 14 |
भोजपुरी | 10 |
मैथिली | 05 |