January 21, 2025
रायपुर

नंदलाल देवांगन बने बिरगांव के नये महापौर, 6 निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस को दिया समर्थन

WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव फेस 2 में कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में उम्दा प्रदर्शन करते हुए 4 नगर निगम, 2 नगर पालिका और 6 नगर पंचायत पर जीत दर्ज की है। सभी चारों नगर निगम में कांग्रेस का महापौर चुना गया है। आज बीरगांव नगर निगम के महापौर के लिए निर्वाचन संपन्न कराया गया, जिसमें कांग्रेस के नंदलाल देवांगन ने भाजपा को करारी शिकस्त दी है।

बीरगांव नगर निगम में महापौर पद के लिए हुए वोटिंग में कांग्रेस उम्मीदवार नंदलाल देवांगन ने बाजी मारी है। उन्होंने बीजेपी के पतिराम साहू को हाराया है। इस जीत के साथ अब नंदलाल देवांगन नए मेयर होंगे। महापौर चुनाव खत्म होने के बाद अब सभापति के लिए वोटिंग होगी।

जानकारी के अनुसार महापौर के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार नंदलाल देवांगन को 25 वोट मिले। जबकि बीजेपी पार्षद पतिराम साहू को 15 वोट मिले।

रायपुर ग्रामीण विधायक ने कांग्रेस उम्मीदवार के मेयर बनने को लेकर बयान दिया। कहा कि हमें 25 पार्षदों का समर्थन है। कांग्रेस के 19 पार्षद वहीं 6 निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस को समर्थन दिया है। वहीं महापौर के हुए वोटिंग में हमे जीत मिली है। अब नंदलाल देवांगन बीरगांव नगर निगम के नए मेयर होंगे।

Source link

Related posts

महिलाओं की सुरक्षा हेतु छ.ग. पुलिस द्वारा विकसीत ‘‘अभिव्यक्ति’’ ऐप एवं पुलिस द्वारा चलाएं जा रहे जागरूकता अभियान ‘‘निजात’’ के बारे दी गई जानकारी

ahamawaznews

क्रिप्टो निवेश में भारी मुनाफे का झांसा देकर लाखों की ठगी, 1 गिरफ्तार

ahamawaznews

प्रदेशभर से दिव्यांगजन अपनी मांगों को लेकर राजधानी की सड़कों पर उतरे

ahamawaznews

Leave a Comment