

मुबारक माह रमज़ान में बड़े रोजेदारों के साथ नन्हे रोजेदार में भी खास ख़ुशी देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में शहर के एक नन्हे बच्चे ने अपना पहला रोजा रखकर सभी का दिल जीत लिया। कम उम्र में रोजा रखने की लगन और उत्साह को देखकर परिवार के लोग बेहद खुश नजर आए।
नन्हे रोजेदार ने सुबह सहरी के समय उठकर रोजा रखा और शाम को रोजा इफ्तार किया। घरवालो ने बच्चों की हौसला-अफजाई करते हुए दुआएं दीं ।
जुनैरा फातिमा के परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से रोजा रखने की जिद कर रही थी । उसकी इच्छा को देखते हुए इस बार उसे रोजा रखने की इजाजत दी गई। पूरे दिन उसने धैर्य और तरबीयत के साथ रोजा रखा, जो सभी के लिए हौसला अफ़ज़ाई रहा।
मोहल्ले के लोगों ने भी नन्हे रोजेदार की सराहना करते हुए मुबारकबाद दी है।
रमज़ान का महीना आपसी भाईचारे, संयम और इबादत का संदेश देता है, और नन्हे रोजेदार की यह पहल सभी के लिए प्रेरणा बन गई।