

रायपुर, 1 अप्रैल। भाठागांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में युवक पर जानलेवा हमला किया। लक्की साहू नाम के युवक ने नाबालिग पर चाकू से हमला किया। पुराने विवाद के चलते चाकू मारा। गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला किया। युवक की हालत गंभीर, निजी अस्पताल में इलाज जारी है। मंदिर परिसर में लगे कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।