WhatsApp Group
Join Now
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक(आईयूसीएडब्ल्यू) सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन में ‘‘अभिव्यक्ति’’ नामक महिला सुरक्षा ऐप एवं अवैध नशा, नारकोटिक्स/ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही व जागरूकता अभियान ‘‘निजात’’ का आज दिनांक 07.08.2022 को प्रचार-प्रसार किया गयां।
दोनों कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकार, संरक्षण, सुरक्षा, साईबर सुरक्षा, के बारे में जानकारी देकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं उनकी शिकायतों की त्वरित निराकरण के उद्देश्य से छ.ग. पुलिस
द्वारा विकसीत अभिव्यक्ति ऐप को डॉउनलोड कर उसके फायदे बताए एवं जिले में चलाए जा रहे अवैध नशा, नारकोटिक्स/ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही व जागरूकता अभियान निजात के बारे में विस्तार से बताया गया I