WhatsApp Group
Join Now
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों के लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर एक जवान शहीद हो गया है। वहीं दूसरा जवान घायल बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आईटीबीपी 53 वीं बटालियन की टीम सड़क निर्माण कार्यमें लगे मजदूरों को सुरक्षा देने निकली थी। उसी दौरान सुबह लगभग 8.30 बजे इस टीम के कुछ जवान आईईडी की चपेट में आ गए।
ब्लास्ट में शहीद हुए जवान का नाम राजेंद्र सिंह बताया जा रहा है, और घायल जवान का नाम महेश है। घटना सोनपुर थाना क्षेत्र के ढोंडरीबेड़ा के पास की बताई जा रही है। नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है। जवानों की सर्चिंग जारी है।