February 10, 2025
छत्तीसगढ़

नहाने के दौरान डूबा था, घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर मिला शव; नहर से पानी किया गया था कम

WhatsApp Group Join Now

कोरबा में नहर में डूबे छात्र की आखिरकार 47 घंटे बाद लाश मिली है। दो दिन पहले वो दोस्तों के साथ नहाने के लिए नहर में गया था। इसी दौरान वो गहराई में डूब गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला था। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर उसका शव मिला है। मामला CSEB चौकी क्षेत्र का है।

बुधवारी निवासी शौर्य गुप्ता(15) अपने 4 दोस्तों के साथ रविवार सुबह 11 बजे के आसपास बाएं तट नहर में नहाने गया हुआ था। उसके दोस्तों ने बताया था कि शौर्य जैसे ही नहर में कूदा वो गहराई में चल गया था। इसके बाद वो आगे बहता हुआ चले गया। ये देखकर उसके दोस्तों ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग भी लगाई। काफी प्रयास किया। मगर वो उसे ढूढ नहीं सके। इसके बाद इस बात की जानकारी उसके परिजनों और पुलिस को दी गई थी।

इस हाल में मिला शव।

इस हाल में मिला शव।

खबर लगते ही परिजन और प्रशासन की टीम मौके पर गई थी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही थी। मगर रविवार को दिनभर उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद सोमवार को फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दिनभर तलाश की गई। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला।

नहर से पानी किया गया था कम

इधर, परिजनों और आस-पास के लोगों की मांग पर प्रशासन ने नहर से पानी कम कराया था। वहीं मंगलवार सुबह से उसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच गोताखोरों को मंगलवार सुबह 10 बजे घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर तुलसी नगर बाईपास नहर के पास उसका शव मिला है। बताया जा रहा है कि उसका शव पानी में ऊपर आ गया था। उसे देखते ही गोताखोरों ने उसके शव को बाहर निकाल लिया था।

आस-पास के लोग भी मौके पर गए थे।

आस-पास के लोग भी मौके पर गए थे।

मां-बाप का इकलौता बेटा था शौर्य

शव मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शौर्य सरस्वती स्कूल में 9वीं का छात्र था। उसके पिता अंबिका गुप्ता शहर में सब्जी बेचने का काम करते हैं। शौर्य अपने माता-पिता का एक ही बेटा था।

Source link

Related posts

बच्चों से भरी स्कूल वाहन नदी में गिरी, 15 बच्चे गंभीर रूप से घायल

ahamawaznews

प्रदेश के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार राजस्थान के कोटा में बनाएगी छात्रावास

ahamawaznews

खेत में एक साथ मिले 3 नर कंकाल, पुलिस शिनाख्त में जुटी

ahamawaznews

Leave a Comment