January 15, 2025
छत्तीसगढ़

पेंशन बहाली पर कर्मचारियों का उत्साह, मुख्यमंत्री को धन्यवाद करने विधानसभा पहुंचे

WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते समय पुरानी पेंशन बहाल करने पर कर्मचारी संघों में जबरदस्त उत्साह रहा। उत्साह का आलम यह है कि कर्मचारी संघों के कई सदस्य मुख्यमंत्री का अभिवादन करने तत्काल विधानसभा जा पहुंचे।

विधानसभा पहुंचकर सर्व शिक्षक संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया और पुरानी पेंशन बहाली पर उन्हें धन्यवाद दिया।

सर्व शिक्षक संघ के विवेक दुबे ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपने हमारा और हमारे परिवार का भविष्य सुरक्षित कर दिया है इसके लिए हम आपके आजीवन आभारी रहेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कर्मचारी संघ के सदस्यों से कहा कि सरकार हमेशा कर्मचारियों और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील है।

Source link

Related posts

रेलवे स्टेशन पर खाद्य सामग्री बेचते 4 अनाधिकृत वेंडर पकड़े गए, चेतावनी व जुर्माना

ahamawaznews

मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने की मुलाकात

ahamawaznews

रोड-रोलर मशीन ने पुलिस कर्मी को कुचला, मौके पर हुई मौत, दो अन्य घायल

ahamawaznews

Leave a Comment