January 22, 2025
छत्तीसगढ़

शराब के नशे में कमरे में घुसा, करने लगा छेड़छाड़, पत्नी बोली- मिलनी चाहिए सजा, हुआ गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर में शराब के नशे में दामाद अपने ससुराल में घुस गया और महिला से गंदी हरकतें करने लगा। उसके चिल्लाने और विरोध करने पर वह भाग निकला। इस घटना की जानकारी सामने उसकी पत्नी ने भी विरोध किया और पति को सजा देने की बात कही। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

TI परिवेश तिवारी ने बताया कि लिंगियाडीह निवासी रामगोपाल यादव (28) प्राइवेट जॉब करता है। वह शराब पीने का आदी है। सरकंडा क्षेत्र में ही उसका ससुराल है। रविवार की देर शाम करीब 7 बजे वह शराब के नशे में धुत होकर ससुराल पहुंचा। इस दौरान वह मौका पाकर अपने साले की 20 वर्षीय पत्नी के कमरे में घुस गया और गंदी हरकतें करने लगा। महिला के चिल्लाने और विरोध करने पर रामगोपाल वहां से भाग निकला। महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। फिर शिकायत करने थाना पहुंच गई।

पत्नी ने भी दिया भाभी का साथ

इस घटना की जानकारी आरोपी रामगोपाल की पत्नी को हुई, पति की हरकतों को सुनने के बाद उसने अपनी भाभी का पक्ष लिया। उसने पुलिस से कहा कि उसके पति के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। बताया जा रहा है कि जिस समय आरोपी रामगोपाल अपने साले के घर पहुंचा, उस समय उसका साला घर में नहीं था। उसकी पत्नी को अकेली पाकर वह जबरदस्ती करने लगा।

Source link

Related posts

नवा रायपुर में तैयार हुआ बंगला, 31 को शिफ्ट होंगे मंत्री रामविचार नेताम

ahamawaznews

1 करोड़ 40 लाख की जब्त अवैध शराब पर चला रोडरोलर

ahamawaznews

यूफ्लेक्स कंपनी के देश भर में 83 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा जारी

ahamawaznews

Leave a Comment