May 23, 2025
छत्तीसगढ़

खैरागढ़ में रानी V/S रानी : उप चुनाव के पहले गहराया राजपरिवार में विवाद, देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
खैरागढ़ राजपरिवार में विवाद थमने के बजाय गहराता ही जा रहा है। राजा देवव्रत सिंह के निधन के बाद दोनों रानियों में तलवारें खिंच गई हैं। स्व. देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने आज राजधानी रायपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ली।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रानी विभा सिंह ने देवव्रत सिंह की पहली पत्नी पर एक-एक कर कई गंभीर आरोप लगाए। विभा सिंह ने कहा है कि स्व. देवव्रत सिंह की पूर्व पत्नी ‘पद्मा सिंह अब वास्तव में पदमा सिंह नहीं बल्कि पदमा पंत हैं।
क्योंकि स्व. देवव्रत सिंह से तलाक लेने के बाद पद्मा सिंह ने हिमाचल निवासी नितिन पंत से शादी कर ली है। विभा सिंह ने आगे कहा कि पदमा सिंह की इन्ही हरकतों के कारण स्व. देवव्रत सिंह ने उन्हें तलाक दिया था। तलाक में पद्मा सिंह को 11 करोड़ रुपयों की भारी-भरकम रकम स्व. देवव्रत सिंह ने दी थी।
तलाक के समय यह रकम स्व. देवव्रत सिंह ने अपनी पुश्तैनी जमीन-जायदाद बेचकर दी थी। जिससे वे बड़े ही आहत थे। विभा सिंह ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थवश पद्मा को बच्चों की याद आ रही है। जबकि जब तलाक हुआ उस समय बच्चों की उम्र बहुत कम थी, उन्हें मां की जरूरत थी। तब पद्मा ने बच्चों को छोड़कर नितिन पंत से शादी कर ली थी।
विभा यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने ये भी कहा कि जब नितिन पंत के साथ पद्मा ने शादी कर ली तो फिर अब किस हैसियत से वह खैरागढ़ में आकर रह रही हैं। यह केवल और केवल राजनीतिक स्वार्थ के अलावा और कुछ नहीं है।
विभा सिंह ने ये भी कहा कि पदमा खैरागढ़ में घूम-घूम कर अपने आप को स्व. देवव्रत की विधवा बताकर राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही हैं। जबकि वह आज स्व. देवव्रत की तलाकशुदा पत्नी और वर्तमान में नितिन पंत की पत्नी हैं। बहरहाल स्व. देवव्रत सिंह के स्वर्गवास के बाद रिक्त हुए खैरागढ़ विस में उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आती जाएगी, ऐसे आरोप-प्रत्यारोपों के भी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Source link

Related posts

छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार

ahamawaznews

फ़ूड इंस्पेक्टर, एसडीओ व सब इंजीनियर पर FIR

ahamawaznews

रायपुर : जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बच्चों का नातिया कार्यक्रम आज हुआ सम्पन्न

ahamawaznews

Leave a Comment