रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की तीन साल की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी के प्रति जनता के उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार इसके आयोजन की अवधि को बढ़ाकर 6 फरवरी तक कर दिया गया है। शहर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित हो रहा है।
साईंस कॉलेज में चल रही विकास प्रदर्शनी में संस्कृति विभाग द्वारा 5 एवं 6 फरवरी को शाम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम (cultural eventscultural events) आयोजित होंगे। विकास प्रदर्शनी देखने हजारों की संख्या में रोजाना आ रहे लोगों को 5 एवं 6 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने और सुनने को मिलेगा। दोनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6.30 बजे से शुरू होगा और रात 9.30 बजे तक चलेगा।
आज आरकेस्ट्रा की होगी प्रस्तुति
संस्कृति विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 5 फरवरी को शाम 6.30 बजे से जाकिर हुसैन कोरबा द्वारा आरकेस्ट्रा की प्रस्तुति दी जाएंगी। इसके बाद रात 8 बजे से राजेश साहू राजनांदगांव के निर्देशन में लोक प्रयाग लोकमंच द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएगा।
फोक फ्यूजन बैंड की प्रस्तुति
इसी तरह 6 फरवरी को घनश्याम महानंद रायपुर के निर्देशन में फोक फ्यूजन बैंड की प्रस्तुति के बाद किशोर साहू के निर्देशन में कारी बदरिया लोकमंच गुरुर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएंगी।