May 23, 2025
छत्तीसगढ़

खैरागढ़ में आज से नामांकन : भाजपा ने बनाया 3 नामों का पैनल, विक्रांत सिंह को लड़ा सकती है भाजपा

WhatsApp Group Join Now
खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव को लेकर अब प्रदेश की दो प्रमुख पार्टियों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दोनो ही पार्टियों की ओर से चुनाव समितियों की घोषणा हो गई है।
भाजपा ने तो प्रत्याशी चयन की ओर भी कदम बढ़ा दिए हैं। बताया जा रहा है कि 10 भाजपाइयों ने खैरागढ़ से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश की थी।
लेकिन प्रदेश चुनाव समिति ने इन दावों पर घंटों मंथन के बाद तीन नामों का एक पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को भेजने की तैयारी कर ली है। इस पैनल में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह और पूर्व विधायक कोमल जंघेल का भी नाम भी शामिल बताया जा रहा है। हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा इस बार विक्रांत सिंह पर दांव खेलने जा रही है।

Source link

Related posts

10वीं-12वीं पूरक परीक्षा पुनर्गणना व पुनर्मूल्यांकन का परिणाम घोषित

ahamawaznews

“गाता रहें मेरा दिल” JCI रायपुर वामा कैपिटल एवं फिल्हामोर्निंक फैमली कार्यक्रम कल 29 अप्रैल को

ahamawaznews

मदरसा शिक्षकों के लंबित मानदेय के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री से मदरसा बोर्ड अध्यक्ष ने की सौजन्य भेंट

ahamawaznews

Leave a Comment