WhatsApp Group
Join Now
पेंड्रा में मनचले बाइक सवारों का आतंक बढ़ता जा रहा है। काम पर आई एक महिला को बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। शहर में लगातार युवाओं के समूह बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाते नजर आ रहे हैं।
इनके वाहन तेज आवाज करते हैं। पुलिस प्रशासन इन मनचले लोगों को पकड़ने में असफल है। जिसके कारण शहर में इनका आतंक बढ़ता जा रहा है। आम जनता सोशल मीडिया पर यातायात सुरक्षा और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रही है।