बेमेतरा । नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में शुरू हुई कांग्रेस पार्टी की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब बेमेतरा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बंसी पटेल ने इस्तीफा दे दिया है।
बताया जा रहा है कि, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंसी पटेल ने इस्तीफे में कांग्रेस पार्टी पर अपनी उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।
नगरी निकाय चुनाव में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को समन्वयक बनाये जाने लेकर उन्होंने पार्टी से अपनी नाराजगी जताई है। श्री पटेल ने आरोप लगाया है कि, पीसीसी के प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू ने सामाजिक आधार पर उन्हें समन्वयक बनाया है।