July 14, 2025
मनोरंजन

फ़िल्म ‘तेरे नाम’ के लिए अनुराग कश्यप ने सलमान को दी थी ऐसी सलाह, प्रोड्यूसर ने फेंक कर मारा गिलास

WhatsApp Group Join Now

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान ख़ान की फ़िल्म ‘तेरे नाम’ आज भी लोगों को याद हैं। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचा दिया था। 2003 में रिलीज़ हुई इस फ़िल्म ने काफ़ी अच्छी कमाई भी की थी।

फ़िल्म तेरे नाम में सलमान ख़ान राधे के रोल में थे। वह इस फ़िल्म में मुख्य किरदार की भूमिका निभा रहे थे। उनके साथ मुख्य किरदार में चावला यानी निर्जला भी इस फ़िल्म में मुख्य किरदार की भूमिका निभा रही थी। राधे जो कॉलेज का बिगड़ा हुआ लड़का होता है तभी कॉलेज में निर्जला की एंट्री होती हैं। वह एक साधारण सी पुजारी की सीधी सादी लड़की रहती हैं। राधे को निर्जला से प्यार हो जाता है और फिर इस कहानी में एक के बाद एक टूरिस्ट होने लगते हैं।

salman_khan.jpg

यह फ़िल्म लव स्टोरी जैसी थी। इस फ़िल्म को कौशिक सतीश ने निर्देशित किया था। लेकिन उससे पहले ही इस फ़िल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट करने वाले थे। इस फ़िल्म से जुड़ा एक क़िस्सा हैं। कहा जाता है कि सलमान ख़ान ने अनुराग कश्यप को इस फ़िल्म के दौरान क्लास फेंक कर मारा था। चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण

‘तेरे नाम’ फ़िल्म साउथ की रिमेक फ़िल्म थी। साउथ की फ़िल्म सेतु अच्छा कारोबार कर रही थी इसी को देखते हुए प्रोड्यूसर्स इसकी हिंदी रीमेक के राइटर्स ख़रीदना चाहते थे। इस फ़िल्म के राइटर राम गोपाल वर्मा को मिल गया। इसके बाद राम गोपाल वर्मा ने इस फ़िल्म के लिखने का काम अनुराग कश्यप को दे दिया था। तब भी इस फ़िल्म पर काम शुरू नहीं हो पा रहा था इसके बाद बोनी कपूर ने राम गोपाल वर्मा से कहा कि फ़िल्म के राइटर्स वह उन्हें दे दें। इस फ़िल्म के राइटर्स बोनी कपूर को मिल गया । और फिर इसके पेट में कई बदलाव किए गए और हीरो को भी बदल दिया गया।

salman.jpgतेरे नाम फ़िल्म में पहले अभिनेता संजय कपूर को चुना गया था लेकिन संजय कपूर को हटा के सलमान ख़ान को कास्ट किया गया। इस फ़िल्म को निर्देशित करने की ज़िम्मेदारी अनुराग कश्यप को दे दी गई थी। अनुराग कश्यप जब सलमान ख़ान से मिले तो उन्होंने देखा कि सलमान बिलकुल भी एक मिडिल क्लास घर के नहीं देखते हैं।

 

हालांकि अनुराग कश्यप सलमान ख़ान के सामने ये बात बोले में हिचकिचा रहे थे लेकिन उसके बाद भी उन्होंने सलमान ख़ान से कहा कि आप अपनी छाती के बाल बढ़ा लो। इस बात को सुनने के बाद सलमान ने कुछ नहीं कहा और मीटिंग के बाद सभी वहाँ से उठकर चले भी गए थे।

अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का ख़ुलासा किया कि अगले दिन उनके पास प्रोड्यूसर्स ने फ़ोन करके उन्हें मिलने के लिए बुलाया। जब वहाँ अनुराग कश्यप पहुँचे तो प्रोड्यूसर ने एक कांच का गिलास फेंक कर मार डाला जो दिवार से टकराकर चूर चूर हो गया। अनुराग कश्यप में कुछ कहने से पहले ही प्रोड्यूसर चिल्लाते हुए कहते हैं कि साले तू सलमान को बाल बढ़ाने को कैसे बोल सकता हैं। इसके बाद इस फ़िल्म से अनुराग कश्यप को हटा के सतीश कौशिक को रख लिया गया।

Source link

Related posts

गंगुबाई काठियावाड़ी से अजय देवगन का फर्स्ट लुक हुआ आउट

ahamawaznews

‘रात को नींद आती है ना?’, शख्स ने Paresh Rawal से पूछा ऐसा सवाल तो एक्टर ने भी दिया दो टूक जवाब; बोले – ‘मुफ्त की रेवड़ी…’

ahamawaznews

प्रदेश के सिनेमाघरों में 5 मई से धूम मचाएगी ‘ले सुरु होगे मया के कहानी’

ahamawaznews

Leave a Comment