প্রিন্ট এর তারিখঃ এপ্রিল ২০, ২০২৬, ৭:৪৩ পি.এম || প্রকাশের তারিখঃ জানুয়ারী ১৫, ২০২৬, ৫:৩১ এ.এম
105.14 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीदी, बिचौलियों, फर्जीवाड़े करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- साय

105.14 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीदी, बिचौलियों, फर्जीवाड़े करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- साय
सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि धान खरीदी में पारदर्शिता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसान समृद्ध होगा, तभी छत्तीसगढ़ सशक्त बनेगा।13 जनवरी तक 17.77 लाख किसानों के खातों में ₹23,448 करोड़ सीधे पहुंचे हैं और 105.14 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है।
साय ने कहा कि धान खरीदी में कहीं भी गड़बड़ी, बिचौलियों, फर्जीवाड़े या अनियमितता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषी पाए जाने पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।किसान की मेहनत का हर दाना सम्मान पाएगा और उसके पसीने की कमाई का हर रुपया समय पर उसके खाते में पहुँचेगा, यही हमारी सरकार का संकल्प है।
Copyright © 2026 Aham Awaz News. All rights reserved.